Show your support

Monday, November 5, 2018

सीमेंट के दाम कम करवाकर ही दम लूंगा

देहरा में आयोजित रैली के दौरान निर्दलीय विधायक होशियार सिंह का ऐलान

पाईसा – देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को देहरा के लगभग 2000 लोगों ने विधायक के प्रति अपना समर्थन जताते हुए रैली निकाली। शहर के हनुमान चौक से शुरू होकर 2000 लोगों की भीड़ विधायक के नेतृत्व में रामलीला मैदान पहुंचे, जहां होशियार सिंह ने लोगों को संबोधित किया। विधायक ने इस बार भी प्रदेश में महंगे बिक रहे सीमेंट का मसला उठाया और हिमाचल के उद्योग मंत्री से पूछा कि इसका कारण आखिर है क्या। लोगों की भीड़ ने भी होशियार सिंह के इस सवाल को समर्थन देते हुए असल वजह जाननी चाही। निर्दलीय विधायक ने कहा कि समीपवर्ती राज्यों में हिमाचल में तैयार सीमेंट लगभग 250 रुपए में बिक रहा है, जबकि आम जनता हिमाचल में 370 रुपए प्रति बैग खरीदने को मजबूर है। विधायक ने कहा कि यही सीमेंट कंपनियां हिमाचल में भी सरकार को 290 रुपए प्रति बैग बेच रही हैं तो आम जनता को यह सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती। विधायक ने जनता को बताया कि विक्रम सिंह पिछले 20 वर्ष से उनके घनिष्ठ मित्र रहे हैं, लेकिन जैसे ही उन्होंने सीमेंट का मसला उठाया उन्होंने जैसे सारे संबंध ही तोड़ लिए। लोगों के समर्थन के बीच निर्दलीय विधायक ने घोषणा की कि वह हिमाचल में सीमेंट के दाम कम करवा कर ही दम लेंगे। चाहे उन्हें कितनी भी लंबी और कठिन लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े। विधायक ने कहा की उद्योग मंत्री जी गुस्सा न करें, बल्कि हिमाचल की जनता की भलाई के लिए इस सारे विषय पर ठंडे दिमाग से निर्णय लें। सरकार ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है और वह उल्टी सीधी बयानबाजी छोड़ जनहित में कार्य करें। यह उनके लिए व हिमाचल सरकार के लिए अच्छा रहेगा और इसका फायदा सरकार को आगामी लोकसभा चुनावों मे भी मिलेगा, पर न जाने क्यों उद्योग मंत्री अपनी सरकार का भला नहीं चाहते।

कंपनियों के पुतले जलाए

देहरा के रामलीला मैदान में सीमेंट कंपनियो के पुतले जला कर विधायक ने जनता के बीच ऐलान किया है कि जब तक हिमाचल में सीमेंट के दाम कम नहीं होंगे, तब तक जनता चुप बैठने वाली नहीं है।

The post सीमेंट के दाम कम करवाकर ही दम लूंगा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%80/

No comments:

Post a Comment