शिमला — कुल्लू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीएम का राम सिंह को एचपीएमसी का उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को आपसी समन्वय व कठिन परिश्रम के साथ कार्य करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के तीव्र विकास के लिए केंद्र सरकार से अधिक से अधिक आर्थिक सहायता प्राप्त करने के प्रयास किए गए हैं। रामसिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई की कि वे बागवानों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
The post राम को उपाध्यक्ष बनाने से खुश appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87/
No comments:
Post a Comment