Show your support

Friday, November 2, 2018

15 दिन ही होगी रोहतांग की सैर

मौसम की करवट ने बढ़ाई प्रशासन की धुकधुकी, चोटियों पर हिमपात

कुल्लू  – पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है।  ऊंची चोटियों पर गुरुवार को बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने तीन नवंबर तक बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है, जिसको लेकर प्रशासन और आपदा प्रबंधन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। गौर हो कि अगर बर्फबारी नहीं हुई तो रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए मात्र 15 दिनों तक ही घूमने-फिरने के लिए खुला रहेगा। इसके बाद प्रशासन की तरफ से रोहतांग दर्रा  सैलानियों के लिए ही नहीं बल्कि लाहुल की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए भी आधिकारिक तौर पर बंद किया जाता है। फिलहाल गुरुवार को मनाली के  शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सहित देऊ टिब्बा, हनुमान टिब्बा व मांगण कोट, धुंधी जोत व  रोहतांग दर्रे की ऊंची चोटियों पर सफेद चादर बिछ गई है। बता दें कि नवंबर माह में आधिकारिक तौर पर 15 नवंवबर के बाद दर्रे को आवाजाही के लिए मई माह तक बंद कर दिया जाता है। वहीं, बीआरओ ने सरचू से सामान समेट लिया है। हालांकि प्रशासन ने  गत साल 15 अक्तूबर को मनाली-लेह मार्ग को वाहनों के लिए आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। पर्यटन व्यवसायी अरुण शर्मा, चमन कपूर, बुद्धि प्रकाश, गोवर्द्धन कुमार, प्रकाश ठाकुर, लाल लचंद नेगी का कहना है कि दशहरे में इस बार पर्यटन कारोबार  खास गति नहीं पकड़ पाया है, लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी होने से दिवाली, क्रिसमस  व नए साल  में कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद जरूर जगी है।

The post 15 दिन ही होगी रोहतांग की सैर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/15-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%b0/

No comments:

Post a Comment