लाहुल-स्पीति से पहुंच रही फसल, सिमटने लगा कारोबार
शिमला – प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक 1.48 करोड़ सेब बॉक्स मार्केट में पहुंच गए हैं। अब केवल मात्र प्रदेश के लाहुल-स्पीति से ही मंडियों में सेब पहुंच रहा है। लाहुल में भी कम उत्पादन होने के चलते नाममात्र सेब बॉक्स मार्केट में उतरने की संभावना जताई जा रही है। आगामी दिनों में भी कम सेब बॉक्स ही मंडियों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। बागबानी विभाग द्वारा प्रदेश में मौजूदा सेब सीजन के दौरान 1.90 करोड़ सेब बॉक्स उत्पादन का आंकलन लगाया गया था। मगर सेब सीजन को देखते हुए इस मर्तबा उत्पादन का आंकड़ा 1.50 करोड़ के करीब सिमटने की संभावना है। फल मंडियों में अराइवल का आंकड़ा बिलकुल लुढ़क चुका है। लाहुल स्पीति में बर्फबारी के बाद सेब तुड़ान का कार्य बाधित चल रहा है। ऐसे में आगामी दिनों के दौरान लाहुल स्पीति से सेब बॉक्स मार्केट में पहुंचने की उम्मीदें हैं। मगर विभाग के आकलन के तहत लाहुल स्पीति में भी बीते वर्षों के मुकाबले कम उत्पादन दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में मौजूदा सेब सीजन 1.50 करोड़ सेब बॉक्स तक सिमटने के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में मौजूदा सेब सीजन पिछले सात वर्षों में सबसे कम आंका जा रहा है। प्रदेश में फ्लावरिंग के समय हुई बारिश व ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसके चलते राज्य में सेब का उत्पादन आकलन से भी कम हुआ है।
The post 1.48 करोड़ सेब बॉक्स मंडियों में appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/1-48-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ac-%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae/
Post a Comment