राकेश चौहान एलआईसी नॉर्थ जोन के महासचिव

जोगिंद्रनगर – भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संगठन शाखा जोगिंद्रनगर के राकेश चौहान हाल ही में हुए भारतीय जीवन बीमा निगम के नॉर्थ जोन चुनाव में निर्विरोध महासचिव चुने गए। राकेश चौहान निगम के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। महासचिव चुनने पर जोगिंद्रनगर शाखा के कर्मियों ने उनका फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव भोपाल मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए। इसमें तीन लाख से अधिक अभिकर्ताओं ने भाग लिया। नॉर्थ जोन के चुनाव में उन्हें निर्विरोध महासचिव चुना गया। संगठन में लगभग 20 वर्षों से वह अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली को बार-बार अवगत करवाया गया है कि बीमा पॉलिसियों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए।

The post राकेश चौहान एलआईसी नॉर्थ जोन के महासचिव appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5/

Post a Comment