ठियोग—ठियोग विकास खंड की ग्राम पंचायत क्यार में बिजली के पुराने खंबों तथा तारों के पेड़ों से लटकने के कारण स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पंचायत में लकड़ी के पुराने खम्बे बदले जाएं जबकि जो तारें सेब के बागीचों से होकर पौधों को छू रही है उन्हें ठीक करवाया जाए। पंचायत के लोगों ने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि शीघ्र ही पंचायत में विद्युत व्यवस्था की खस्ताहात में जल्द सुधार किया जाए। जबकि उन्होंने इसके अलावा पंचायत में बिजली की आंखमिचौनी से निजात दिलाने की मांग अधिकारियों से की है। बिजली की आंख मिचौनी के कारण स्थानीय पंचायत वासियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्यार पंचायत के कलाहर, बांदली, सांबर, टिल्कू, सनाउ, कड़ेड, वीरगढ़ आदि गांवों में कुछ जगह बिजली के पोल को बदला गया है लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्रों में लकड़ी के पोल लगे हुए हैं जिससे कि बिजली की आपूर्ति को भी सुचारू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्राम पंचायत क्यार के उप प्रधान राकेश शर्मा के अलावा कई ग्रामीणों को कहना है कि क्षेत्र में एक तो बिजली की वोल्टेज की समस्या बेहद गंभीर है। ऊपर से बिजली के पोल भी कई जगह लकड़ी के लगे हुए हैं जिससे कि ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन्होंने मांग की है कि एचटी की मैनलाईन से सब जगह बिजली के लोहे के पोल को लगाया जाए जिससे कि समस्या दोबारा पैदा न हो। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में बिजली की लाइनों तथा पुराने खंबों को बदलने की मांग भी कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन अभी तक विभाग की ओर से इस बारे में भी कोई कारवाई अमल में नहीं लाई गई है। पंचायत उपप्रधान राकेश शर्मा कलाहर युवक मंडल के प्रधान मनोज षर्मा ने कहा है कि बिजली की समस्या लगभग सभी गांव मे है उन्होेंने कहा कि बिजली के बार-बार लगने वाले कट तथा लाईनों की मरम्मत न होने से लोग परेशान है।
The post क्यार में बिजली के पुराने खंभों को बदलें पेड़ों से छू रहीं बिजली की तारें appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
No comments:
Post a Comment