Show your support

Tuesday, October 30, 2018

एचआरटीसी नेता आमने-सामने

शिमला —हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी संगठनों में माफीनामे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का युद्ध छिड़ गया है। अब हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के नेताओं ने परिवहन मजदूर संघ के नेताओं के आरोपों पर पलटवार किया है।  हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष देवराज ठाकुर, उपाध्यक्ष हितेंद्र कंवर, सचिव राजेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष नानक, हरदयाल सिंह, विद्यासागर, खेमेंद्र गुप्ता, विजय श्याम, हरी लाल, देवी चंद का आरोप है कि परिवहन मजदूर संघ के कुछ नेता घिसेपिटे माफी मांगने वाले आरोप बार-बार लगाए जा रहे हैं। उन्होंने संघ के एक नेता पर आरोप लगाया है कि वह बताएं कि वर्तमान सरकार ने अपनी स्वार्थ सिद्धि के अलावा कर्मचारियों के कितने मसले हल करवाए हैं। पूर्व में उक्त नेता द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दे जिसमें एचआरटीसी को रोडवेज का दर्जा, अनुबंधित कर्मचारियों का न्यूनतम वेतनमान, लंबित नाइट ओवरटाइम, भत्ते, पेंशन का स्थायी समाधान तथा पीस मील कर्मचारियों के समायोजन की नीति जैसे अनेक विषय कहां गुम हो गए हैं। कर्मचारियों का ध्यान इन मुद्दों से हटाने के लिए उक्त नेता केवल आरोप लगाओ शान बनाओ की रणनीति पर काम कर रहा है। उक्त नेता ने बहाल होने के पश्चात एक भी दिन अपना कार्य नहीं किया है। अन्य को कार्य करने की सलाह देता है। यदि उनके कार्य में कोई कमी हो तो उक्त नेता किसी ऐजेंसी से उनके कार्य की जांच करवाने के लिए स्वतंत्र हैं। इनका आरोप है कि परिवहन मजदूर संघ के नेता प्रेरणा स्रोत बनाने के बजाय दत्तोपंत ठेंगड़ी और दीनदयाल उपाध्याय को प्रेरणा स्रोत बनाने की बात करते, मगर नेता की तो भाषा ही इतनी अमर्यादित है कि जिसे सार्वजनिक भी नहीं किया जा सकता। ऐसे में अब समिति ने उन पर पलटवार किया है, जिससे संगठनों में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति खूब गर्माई हुई है। कर्मचारी संगठनों के नेता आमने-सामने हैं।

The post एचआरटीसी नेता आमने-सामने appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment