ऑन कॉल ड्यूटी पर सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं
धर्मशाला —क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में बैजनाथ में चल रही इंडियन पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप के घायल पायलट के इलाज में देरी पर विभाग द्वारा हुई कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। ऑन कॉल ड्यूटी पर सुविधा के नाम पर कुछ भी सहूलियत ही प्रदान नहीं की जा रही है। ऑन कॉल ड्यूटी पर रखे गए कर्मचारियों के लिए अस्पताल में क्वार्टर की कोई व्यवस्था ही नहीं है। इतना ही नहीं आठ किलोमीटर के दायरे तक पहुंचने वाली एबुलेंस भी वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त थी, जिसके कारण रविवार को रेडियोग्राफर को वाहन का बंदोबस्त करके ही अस्पताल में पहुंचना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंचे विदेशी पॉयलट का इलाज शुरू कर दिया गया था। इस दौरान रेडियोग्राफर एंबुलेंस सुविधा न मिल पाने के कारण खुद वाहन की व्यवस्था करके पहुंच भी गए थे। वहीं विदेशी पायलट ने खुद ही धर्मशाला से उच्च स्वास्थ्य संस्थान में शिफ्ट किए जाने की बात कही थी, जिसके बाद ही पायलट को टांडा रैफर किया गया था, लेकिन वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मामले को लेकर जल्द से कार्रवाई करते हुए रेडियोग्राफर को ही सस्पेंड कर दिया है।
The post धर्मशाला अस्पताल में निलंबन पर सवाल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b2/
No comments:
Post a Comment