सोलन —सालों के मुकाबले इस बार सेब मंडी सोलन एवं टर्मिनल मंडी परवाणू में सेब की आवक काफी कम रही है। वर्ष 2013 से अब तक के आंकड़ों पर गौर फरमाएं, तो इस बार न के बराबर सेब इन मंडियों में पहुंचा है। इससे मंडी समिति के राजस्व पर तो असर पड़ा ही है, बल्कि सेब से जुड़े कारोबारियों को भी इससे तगड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार इस बार अभी तक सेब मंडी सोलन एवं टर्मिनल मंडी परवाणू में कुल 12 लाख 16 हजार 768 पेटी ही सेब की पहुंची हैं। इनमें से सोलन में नौ लाख नौ हजार 384, जबकि परवाणू में 12 लाख 35 हजार 972 पेटी शामिल है। यदि पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अभी तक वर्ष 2017-18 में दोनों मंडियों में 21 लाख 45 हजार 356 पेटी उतर चुकी थी। इनमें से सोलन में 13 लाख 13 हजार 778 एवं परवाणू मंडी में 20 लाख 48 हजार 346 पेटी शामिल है। इसी प्रकार वर्ष 2016-17 में यह आंकड़ा लगभग ठीक ठाक रहा। अब तक दोनों प्रमुख मंडियों में 30 लाख 64 हजार 33 पेटी सेब की पहुंच चुकी थी। इनमें से सेब मंडी सोलन में 12 लाख 22 हजार 885 एवं टर्मिनल मंडी परवाणू में 18 लाख 41 हजार 148 पेटी शामिल है। 2015-16 में कुल 49 लाख 50 हजार 189 पेटियां दोनों मंडियों में उतरी। इनमें से सोलन में 18 लाख 94 हजार 470, जबकि परवाणू में 30 लाख 55 हजार 719 सेब की पेटियों का कारोबार हो चुका था। इसके अलावा वर्ष 2014-15 में 41 लाख 69 हजार 557 पेटियों का कारोबार हुआ। सोलन में 18 लाख 31 हजार 616 एवं परवाणू में 23 लाख 37 हजार 941 पेटियां शामिल है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2013-14 में रिकॉर्ड तोड़ सेब का उत्पादन हुआ था। इसके अंर्तगत मंडियों में भी सेब की जबरदस्त पहुंच थी। आंकड़ों के तहत सोलन में इस वर्ष 100 करोड़ 3 लाख, 22 हजार 400 जबकि परवाणू में 148 करोड़, 31 लाख, 66 हजार 400 रुपए का कारोबार हुआ है। कृषि उपज एवं मंडी समिति के सचिव प्रकाश कश्यप ने खबर की पुष्टि की हे।
सेब उत्पादन के ऐसे हैं आंकड़े
2017-18 में सोलन में 157 करोड़ 65 लाख, 33 हजार 600 जबकि परवाणू में 266 करोड़, 28 लाख, 49 हजार 800 रुपए का कारोबार हुआ। इसी तरह वर्ष 2016-17 में सोलन में 146 करोड़, 74 लाख, 62 हजार, जबकि परवाणू में 239 करोड़ 34 लाख, 92 हजार 400 रुपए के सेब बिके। वर्ष 2015-16 के तहत सोलन में 189 करोड़ 44 लाख 70 हजार, जबकि परवाणू में 305 करोड़ 57 लाख, 19 हजार के सेब का कारोबार हुआ। वर्ष 2014-15 के अंतर्गत सोलन में 201 करोड़, 47 लाख, 77 हजार, 600, जबकि परवाणू में 257 करोड़ 17 लाख, 35 हजार 100 रुपए के सेब का कारोबार हुआ।
The post सेब से झटका appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ac-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9d%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment