दीपावली की शुभकामनाओं के लिए त्रिलोक कपूर का अलहदा अंदाज
धर्मशाला —दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने अनोखी मुहिम शुरू की है। तकनीकी की जमाने में भी कपूर ने पुरानी पद्धति को अपनाते हुए कांगड़ा व चंबा में जहां बड़े-बड़े होर्डिंग लगा दिए हैं वहीं लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए ग्रीटिंग कार्ड भी पोस्ट कर भेजे हैं। इन कार्डों की खास बात यह है कि इसमें कपूर ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को भी अपने कार्ड में शामिल किया है। वूल फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक कपूर की इस मुहिम को लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि लोकसभा चुनावों को दावेदारी पेश कर चुके कपूर ने यह नया सियासी दांव खेला है। इसके अलावा कपूर ने पिछले दो दिनों में कांगड़ा-चंबा के साथ लगते क्षेत्रों में भेड़पालकों एवं अन्य जनजातीय लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए एसटी आयोग को भी पहुंचा दिया था। इस दौरान भी सैकड़ों लोगों की बात आयोग तक पहुंचाई गई है। लोकसभा चुनावों को सियासी माहौल गर्माने लगा है। वूल फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन व जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने इस कड़ी में अनोखी मुहिम छेड़ कर चर्चा का माहौल अपने पक्ष में कर लिया है। गद्दी समुदाय के लाखों लोगों वाले कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में अब तक ब्राह्मण, चौधरी, राजपूत ही अधिकतर समय सांसद रहे हैं। ऐसे में शांता कुमार के चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद भाजपा में कई चेहरे सक्रिय हो गए हैं। कपूर ही नहीं, इन दिनों कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में सांसद शांता कुमार के उत्तराधिकारी बनने को कई नए एवं युवा चेहरे अपने अपने पक्ष में महौल बनाने को प्रयास कर रहे हैं। हर कोई अपने अपने जातीय समीकरणों को भुनाने और छात्र जीवन से लेकर अब तक के प्रोफाइल को भुना रहे हैं।
The post दीवारों पर होर्डिंग्स, लोगों को ग्रीटिंग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b2%e0%a5%8b/
Post a Comment