फास्टेस फिंगर के बाद हॉट सीट तक पहुंचा जवान, मंगलवार को आएगा शो
धर्मशाला —हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान संजीव कुमार कौन बनेगा करोड़पति शो की हॉट सीट तक पहुंच गए हैं। फिल्मी जगत के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर प्रदेश का बेटा अपने हुनर का प्रदर्शन करेगा। अमिताभ बच्चन के कठिन सवालों के उत्तर देते हुए संजीव कुमार का शो सोनी टीवी पर मंगलवार को प्रसारित किया जाएगा। संजीव कुमार इन दिनों हिमाचल पुलिस में बतौर हैड कांस्टेबल द्वितीय आरक्षी वाहिनी सकोह में सेवाएं दे रहे हैं। जिला कांगड़ा की तहसील फतेहपुर के जगनोली गांव के संजीव कुमार 2006 से हिमाचल पुलिस में कार्यरत हैं। संजीव कुमार के साथ फाइनल शो के लिए उनकी धर्मपत्नी मुकेश लता और बड़े भाई अर्जुन सिंह गए हैं। संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें केबीसी में चयनित होने से भी ज्यादा बिग बी अमिताभ बच्चन से मिलने ककी उत्सुकता है। संजीव ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय पिता जसवंत सिंह और माता श्रेष्ठा देवी को दिया है। उन्होंने कहा है कि इनसान की कामयाबी में परिवार का अहम रोल होता है। संजीव कुमार ने शिक्षा स्थानीय स्कूलों से प्राप्त की है। जिसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा राजकीय डिग्री कालेज देहरी से प्राप्त की है। संजीव कुमार की इस कामयाबी से द्वितीय आरक्षी वाहिनी सकोह में अधिकारियों व जवानों सहित क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
ऐसे पहुंचे मुंबई
संजीव कुमार ने बताया कि वह मोबाइल से संदेश के जरिए केबीसी के सवालों के जवाब दे रहे थ, जिसके बाद जुलाई माह में संजीव को केबीसी से कॉल आ गई थी। संजीव ने दिल्ली में केबीसी की लिखित परीक्षा में भाग लिया था, जिसके बाद उनका कैमरे के सामने साक्षात्कार भी लिया गया। इसके बाद उसका चयन मुंबई में शो के लिए भी हो गया है। संजीव कुमार ने हॉट सीट पर पहुंचने के लिए फास्टेस फिंगर के अंतिम पड़ाव को भी बेहतरीन समयसीमा में पास किया है।
The post केबीसी में फतेहपुर का हैडकांस्टेबल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%a1/
Post a Comment