Show your support

Friday, October 19, 2018

स्वारघाट में ट्रक के नीचे आई स्कूटी; भतीजी की मौत, चाचा सुरक्षित।

स्वारघाट में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर गुरवार देर रात एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्योति देवी पुत्री सुखदेव गांव तुन्नु के रूप में हुई है। स्वारघाट पुलिस ने हादसे के सबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। स्कूटी चाचा लेख राम चला रहा था, जो कि पूर्ण रूप से सुरक्षित है। हादसे के वक्त लड़की ने कुत्ते का छोटा सा बच्चा भी गोद में पकड़ा हुआ था, वह भी सुरक्षित है। हादसे के बाद लंबा जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। फिलहाल स्वारघाट पुलिस गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम जिला अस्पताल बिलासपुर में आज करवाया जाएगा।

The post स्वारघाट में ट्रक के नीचे आई स्कूटी; भतीजी की मौत, चाचा सुरक्षित। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%98%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9a%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment