रजत हत्याकांड पर प्रस्तावित धरने का कोई औचित्य नहीं

नेरवा— नेरवा के बहुचर्चित रजत हत्याकांड पर नेरवा थाने में शुक्रवार को 22 अक्तूबर के प्रस्तावित धरने को लेकर बैठक की गई। बैठक में सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ऐसे में धरने का कोई औचित्य नहीं। ऐसा लगता है कि धरना राजनीतिक हित साधने के मकसद से प्रायोजित किया जा रहा है। हां, यदि पीडि़त पक्ष को किसी से शिकायत है तो वह इसके लिए कानून की मदद ले सकता है। व्यापार मंडल ने अपील की है कि 22 धरने को रद्द किया जाए। पूरा व्यापार मंडल पीडि़त पक्ष के साथ है।

The post रजत हत्याकांड पर प्रस्तावित धरने का कोई औचित्य नहीं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be/

Post a Comment