कांगड़ा – बार्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ की मोटरसाइकिल टीम के एक जांबाज ने नया वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। यह टीम कई खतरनाक स्टंट्स को अंजाम देने के लिए मशहूर है। बीएसएफ की यह अनूठी मोटरसाइकिल टीम हर रोज नए-नए वर्ल्ड रिकार्ड बनाने में जुटी हुई है। इस बार टीम के मुख्य आरक्षक संजीवन कुमार और आरक्षक प्रसन्नजीत एनआर देव ने सामूहिक रूप से बुलट पर बैठकर बिना हैंडल पकड़े तीन घंटे 21 घंटे मिनट और 58 सेकेंड में 143.4 किलोमीटर की दूरी तय कर विश्व रिकार्ड बनाया है। संजीवन कुमार कांगड़ा के कुठेहड़ जवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि उन्हेंने इस कीर्तिमान को स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। गौर हो कि बीएसएफ की यह मोटरसाइकिल टीम पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में 25वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के आरके वाधव परेड स्थल पर नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए अभ्यास कर रही है।
The post जवाली के संजीवन ने बना दिया वर्ल्ड रिकार्ड appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af/
No comments:
Post a Comment