इस बार प्रदेश के कालेजों में दो पैट्रन में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र
चंबा – प्रदेश भर के कालेजों में 20 अक्तूबर से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। के्रडिट बेस्ड च्वाइस सिस्टम के (सीबीसीएस) के वार्षिक हो जाने के बाद प्रदेश में पहले से यानी तीसरे व पांचवें सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे छात्रों की परीक्षाएं 20 अक्तूबर से शुरू हो रही हैं। नए सत्र वर्ष सत्र 2018-19 के छात्रों की परीक्षाएं यूजी के तहत लागू किए गए रूसा के सेमेस्टर सिस्टम के आधार पर नहीं, बल्कि पहले की तरह अपनाए गए वार्षिक सिस्टम के आधार पर वर्ष में एक दफा ही आयोजित की जाएंगी। तय शेड्यूल के तहत प्रदेश में स्नातक के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षाओं के साथ ही रिअपीयर की परीक्षाएं भी 20 अक्तूबर से शुरू हो रही हैं। मौजूदा समय में प्रदेश के कालेजों में रूसा के तहत दो तरह के पैटर्न पर छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सत्र 2018-19 के छात्र वार्षिक प्रणाली के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और अन्य सत्रों के छात्र सेमेस्टर सिस्टम के तहत शिक्षा ले रहे हैं। वर्ष 2013 में प्रदेश के कालेजों में रूसा को यूजी डिग्री में लागू किया गया था। तब से ही यूजी में वार्षिक प्रणाली को समाप्त कर सेमेस्टर सिस्टम को ही लागू किया गया। इस बार प्रदेश सरकार एवं विवि प्रशासन ने यूजी के सेमेस्टर सिस्टम में बदलाव कर इसे वार्षिक कर दिया है। पीजी कालेज चंबा प्राचार्य प्रो. शिव दयाल ने बताया कि 20 अक्तूबर से तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षाएं शुरू हो रही हैैं। इस बीच प्रथम वर्ष के छात्रों कक्षाएं भी पहले की तरह नियमित रूप में जारी रहेंगी।
पहले वर्ष के छात्रों की जारी रहेंगी कक्षाएं
तीसरे व पांचवें सेमेस्टर के छात्रों के एग्जाम शुरू होने से एनुअल सिस्टम के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की पढ़ाई पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा। फर्स्ट ईयर में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की क क्षाएं जारी रहेंगी।
The post तीसरे-पांचवें सेमेस्टर के एग्जाम आज से appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95/
No comments:
Post a Comment