Show your support

Friday, October 12, 2018

अब ऊना-सुंदरनगर में पीएम की खिलाफत

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

ऊना —सिरमौर, बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों के बाद अब ऊना जिला में भी पीएम के खिलाफ वॉल राइटिंग कर अभद्र टिप्पणी की गई है। भाजपा ने वॉल राइटिंग के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा का आरोप है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे कांग्रेस नेताओं द्वारा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी की कार्यप्रणाली से भलिभांति अवगत है। जानकारी के अनुसारऊना-नंगल रोड पर पुल और ऊना मुख्यालय पर ही शैलजा विहार के पास पुल पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। पुलों पर की गई इस वॉल राइटिंग के लिए शरारती तत्त्वों द्वारा ब्लैक इंक का प्रयोग किया गया है। गौरतलब है कि  इससे पहले बिलासपुर के घुमारवीं में भी शरारती तत्वों ने अभद्र टिप्पणी की थी। यहां पर ब्लू इंक का प्रयोग किया गया है। नाहन में तो इस मसले को लेकर खूब बवाल हुआ था। पुलिस भी इस मसले की छानबीन में जुट गई है।

बीएसएल नहर के पास पोती दीवार

सुंदरनगर— हिमाचल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा में टीका-टिप्पणी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है।  मुख्यमत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला के सुंदरनगर में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का प्रयोग हुआ है। यह अभद्र टिप्पणी दीवार पर पेंट द्वारा लिखी गई है। आपको बता दें कि मामला बीएसएल नहर के समीप शीश महल के पास का है।  डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला ध्यान में आया है। मामले की जांच की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएंगी।

 

The post अब ऊना-सुंदरनगर में पीएम की खिलाफत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%8a%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%95/

No comments:

Post a Comment