फेस्टिवल सीजन में व्यापार मंडल ने लिया बहिष्कार का फैसला
शिमला —प्रदेश में इस त्योहारी सीजन के दौरान चाइनीज उत्पादों की बिक्री नहीं होगी। प्रदेश व्यापार मंडल ने चाइनीज उत्पादों की बिक्री को लेकर बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। त्योहारी सीजन के दौरान उपजे विवाद के बाद अब ग्राहक भारतीय उत्पादों को ज्यादा त्वज्जो देने लगे हैं। ऐसे में प्रदेश का कारोबारी वर्ग भी त्योहारी सीजन के दौरान भारतीय उत्पादों को दुकानों में सजाने का फैसला ले रहे हैं। हालांकि प्रदेश व्यापार मंडल ने निर्णय लिया है कि जिन कारोबारियों के पास अभी भी चाइनीज उत्पादों का स्टॉक पड़ा है, उसे इस सीजन में खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश की मार्केट में कोई भी कारोबारी चाइनीज उत्पाद नहीं बेचेगा और न ही खरीदेगा। पूर्व में चीन द्वारा पाकिस्तान के समर्थन और भारत के खिलाफ बार-बार की जा रही ब्यानबाजी के चलते पहले भी कारोबारियों ने चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार कर दिया था। कारोबारियों ने कई जिलों में रैलियां निकालकर कारोबारियों को चाइनीज उत्पाद न बेचने को लेकर भी जागरूक किया था और इनका सामान जलाकर रोष जताया था। अब त्योहारी सीजन से पहले ही कारोबारियों ने चाइनीज उत्पादों की परचेज और बिक्री न करने का बड़ा फैसला लिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा का कहना है कि इस त्योहारी सीजन के दौरान चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार किया जाएगा।
परंपरागत उत्पादों की झलक दिखेगी
कारोबारियों द्वारा चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार करने के बाद इस त्योहारी सीजन के दौरान देश व प्रदेश के परंपरागत उत्पादों की झलक दिखेगी। दिवाली सहित अन्य त्योहारों पर चाइनीज उत्पाद पूरी तरह से हावी हो गए थे, लेकिन इस बार चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार के चलते देश के ही परंपरागत उत्पादों को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं इस कारोबार से जुड़े लोग भी अच्छी आमदन की आस में हैं।
The post नहीं बेचेंगे चाइनीज सामान appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment