विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में छेड़ेगी मिशन साहसी अभियान
शिमला —देशभर में अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से अभियान छेड़ने जा रही है। इसमें मिशन साहसी अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत मंत्री हेमा ठाकुर ने गुरुवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी निजी व सरकारी स्कूल व कालेजों की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जल्द स्थान चिन्हित किए जाएंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्राओं को पंजीकरण करवाना होगा। 12 से 22 अक्तूबर तक पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी। एबीवीपी कार्यकर्ता प्रशिक्षण संस्थानों में जाकर पंजीकरण करेंगे। 23 से 28 अक्तूबर तक आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर को शिमला को छोड़कर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेगा डेमोस्ट्रेशन होगा, जबकि शिमला में राष्ट्रपति के आगमन के कारण मेगा डेमोस्ट्रेशन 31 अक्टूबर को होगा। शिमला में 600 छात्राओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। हेमा ठाकुर ने कहा कि मिशन साहसी का लक्ष्य महिलाओं को आत्मरक्षा की सभी तकनीक से अवगत करवाने के अतिरिक्त महिला सत्ता का अवबोध एवं आत्मविश्वास की जागृति, स्त्री की ऊर्जा की पहचान एवं उसके उचित प्रयोग का कौशल, बदलते परिवेश में अपनी आत्म शक्ति की पहचान और सही समय पर साहस के प्रदर्शन एवं स्त्री सत्ता के विराट स्वरूप की पहचान करवाना है।
The post महिलाओं को आत्मरक्षा की टे्रनिंग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f/
No comments:
Post a Comment