व्यावसायिक परीक्षाओं में 17 होनहारों ने पाया मैरिट में स्थान
शाहपुर – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रशिक्षुओं का राज्य स्तर पर शैक्षणिक प्रदर्शन साल-दर-साल बेहतर रहा है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा ली गई अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षाओं की सत्र 2015-17 के लिए जारी मैरिट लिस्ट में इस संस्थान के सात विभिन्न व्यवसायों के 17 होनहार प्रशिक्षुओं ने प्रदेश भर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बोर्ड की तरफ से संस्थान को इन 17 प्रशिक्षुओं के मैरिट सर्टिफिकेट, मेडल व बैंक ड्राफ्ट्स पहुंचे हैं। प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को मैरिट सर्टिफिकेट, गोल्ड मेडल व 3100 रुपए, द्वितीय स्थान पर मैरिट सर्टिफिकेट, सिल्वर मेडल व 2100 रुपए, तृतीय स्थान पर मैरिट सर्टिफिकेट, ब्रांज मेडल व 1100 रुपए का बैंक ड्राफ्ट दिया जाएगा। सम्मान समारोह में इन प्रशिक्षुओं के अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि मेकेनिक ट्रैक्टर, शीट मेटल वर्कर, एफ एंड वीपी व इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक के तीन-तीन और सर्वेयर व पंप आपरेटर-कम-मेकेनिक के दो-दो तथा ड्राफ्ट्समैन सिविल की एक प्रशिक्षु मैरिट में आई है। उन्होंने बताया कि मेकेनिक ट्रैक्टर में कपिल शर्मा प्रथम, कर्म सिंह द्वितीय व शुभम तीसरे स्थान पर रहे हैं। शीट मेटल वर्कर में सुनील कुमार प्रथम, लक्की कुमार द्वितीय व कुशल शर्मा तृतीय स्थान, फू्रट एंड वेजिटेबल प्रिजर्वेशन में शुभम चौधरी प्रथम, नीटू द्वितीय व पल्लवी तीसरे स्थान पर, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक में कैलाश राणा प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय, विक्रम सिंह चंदेल तृतीय, सर्वेयर में शैंकी मेहरा प्रथम, सक्षम द्वितीय, पंप आपरेटर-कम-मेकेनिक में लक्की प्रथम, विजय कुमार तृतीय स्थान व ड्राफ्ट्समैन सिविल में रजनी देवी प्रथम स्थान पर रही है। प्रधानाचार्य ने इन सभी प्रशिक्षुओं ए उनके अभिभावकों व अनुदेशकों को बधाई दी है।
The post शाहपुर आईटीआई के छात्र अव्वल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%b5/
No comments:
Post a Comment