Show your support

Sunday, October 21, 2018

नौवीं के प्रश्नपत्रों की 30 तक भेजें डिमांड

धर्मशाला — प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी व निजी स्कूलों को नौवीं कक्षा के प्रश्नपत्रों की डिमांड भेजने की 30 अक्तूबर अंतिम तिथि निर्धारित की है। बोर्ड सचिव हरीश गज्जू ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्णयानुसार बोर्ड से संबद्धता प्राप्त सरकारी व निजी स्कूलों को नौवीं कक्षा के प्रश्नपत्र बोर्ड उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने बताया कि शीतकालीन सत्र की परीक्षाओं वाले स्कूलों को 30 अक्तूबर तक निर्धारित फीस के साथ बोर्ड को डिमांड भेजनी होगी। उन्होंने कहा है कि विषयबार संख्या के साथ प्रति छात्र 100 रुपए फीस ऑनलाइन भेजनी सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के भीतर कोई स्कूल आवेदन नहीं कर पाया, तो संबंधित स्कूल का मुखिया उत्तरदायी होगा।

The post नौवीं के प्रश्नपत्रों की 30 तक भेजें डिमांड appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-30/

No comments:

Post a Comment