सोपोर में शहीद हुए बृजेश का ननावीं में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
बंगाणा —जेएंडके के सोपोर में आंतकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए बृजेश कुमार को उसके पैतृक गांव ननावीं में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सेना की टुकड़ी ने सलामी दी। करवाचौथ व्रत के दिन जहां सुहागिने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती है, वहीं शहीद बृजेश कुमार की पत्नी श्वेता शर्मा अपने पति के पार्थिव शरीर को देख होशोहवाश खो रही थी। बृजेश कुमार की माता धु्रवी देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। शहीद बृजेश की छह वर्षीय कनिका भी हर किसी से अपने पिता के बारे में पूछ रही थी, लेकिन किसी के भी पास नन्हीं बच्ची के सवाल का जवाब नहीं था। सुबह सवा 10 बजे हेलिकॉप्टर में शहीद बृजेश कुमार की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटी हुई थानाकलां में पहुंची। वहां पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर रघवीर सिंह व कै. अभिनव शर्मा ने शहीद बृजेश कुमार की पार्थिव देह को रिसीव किया। इसके बाद वहां से शहीद के गांव तक शव यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शहीद बृजेश कुमार को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद की पार्थिव देह को उसके घर लाया गया, जहां पर उसके परिजनों को उसके अंतिम दर्शन करवाए गए। अंतिम विदाई में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, चरणजीत शर्मा, विजय शर्मा, मदन राणा, देसराज गौतम, रामनाथ शर्मा, बलदेव कुटलैहडिया, मेजर रघुवीर सिंह, कै. अभिनव शर्मा, धर्मेंद्र पटियाल, कै. प्रीतम सिंह, कै. देसराज शर्मा, विवेक शर्मा, एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, बीडीसी दीप कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णपाल शर्मा, उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति, एसपी ऊना दिवाकर शर्मा, डीएसपी अंब मनोज जम्बाल सहित अन्य अधिकारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शहीद की पत्नी को नौकरी , बेटी की पढ़ाई करवाएगी प्रदेश सरकार
ग्रामीण विकास,पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बृजेश कुमार का यह बलिदान देशवासी हमेशा याद रखेंगे। इस दुख की घड़ी में वह शहीद के परिवार के साथ खड़े है। सरकार द्वारा बृजेश के गांव में उनके नाम पर मुख्य द्वार लगाया जाएगा। ननावीं के लिए पक्की सड़क बनाई जाएगी। शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इकलौती बेटी की पढ़ाई का खर्चा प्रदेश सरकार करेगी। वहीं शहीद के परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
The post बंगाणा का लाड़ला पंचतत्त्व में विलीन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4/
No comments:
Post a Comment