Show your support

Sunday, October 28, 2018

केबीसी में जीते साढ़े 12 लाख रुपए

 बिग बी के सामने मुस्तैदी से डटा रहा हिमाचल पुलिस का हैड कांस्टेबल

धर्मशाला —कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 10 में हिमाचल प्रदेश से दूसरे प्रतिभागी के रूप में संजीव कुमार ने साढ़े 12 लाख राशि जीत ली है। हिमाचल प्रदेश पुलिस के लिए भी यह गौरव का विषय है  कि हैड कांस्टेबल ने यह कामयाबी हासिल की है। संजीव कुमार ने खेल के दौरान अमिताभ बच्चन के नौ प्रश्नों का सही उत्तर देकर इनामी राशि जीती है। दसवें प्रश्न पर संजीव कुमार ने केबीसी खेल से क्विट कर लिया।    संजीव कुमार ने‘दिव्य हिमाचल’ से विशेष बातचीत में बताया कि वह केबीसी खेलने के लिए क्रेजी था,लेकिन कहीं न कहीं इतने बड़े मंच पर बैठकर खेलने में हिचकिचाहट भी थी।  अमिताभ बच्चन ने अपनी बातचीत में ऐसा समा बांधा कि उन्हें सब कुछ सामान्य व आम लगा। उन्होंने बताया कि मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि मैंने अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर केबीसी गेम खेली।  संजीव कुमार ने बताया कि फास्टेस फिगंर में वह दूसरी बार सफल हो पाए थे, जिसके बाद उन्हें हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। संजीव कुमार ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने हिमाचल पुलिस के बारे में भी विस्तृत में बातचीत की। संजीव ने बताया कि खेल के दौरान उन्होंने चारो लाइफ लाइ का प्रयोग किया है, और साथ ही दसवें प्रश्न का सही उत्तर पता न होने के कारण गेम से क्विट कर दिया।   फिल्मी जगत के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर प्रदेश का बेटा   कठिन सवालों के उत्तर देते हुए संजीव कुमार का यह शो सोनी टीवी पर मंगलवार को प्रसारित किया जाएगा।  संजीव कुमार व मुकेश लता के घर एक बेटी सावी है, उनके परिवार में संजीव कुमार के पिता जसवंत सिंह, माता सुरेष्टा देवी, बड़े भाई अुर्जन सिंह, भाभी शबनम कुमारी, भतीजा सक्षम और भतीजी मन्नत साथ रहते हैं। जिला कांगड़ा की तहसील फतेहपुर के जगनोली गांव से संबंध रखने वाले संजीव कुमार ने अपने रिश्तेदारों, मित्रों, वरिष्ठ अधिकारियों व साथी कर्मियों का फोन पर बधाई देने के लिए धन्यवाद किया है।

The post केबीसी में जीते साढ़े 12 लाख रुपए appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%87-12-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96/

No comments:

Post a Comment