Show your support

Monday, October 22, 2018

खाकी पर होती है समाजसेवा की बड़ी जिम्मेदारी

शिमला भराड़ी मैदान में पुलिस-डे समारोह के दौरान बोले राज्यपाल आचार्य देवव्रत

शिमला – हिमाचल प्रदेश में रविवार को पुलिस-डे मनाया गया, वहीं शहीदों की शहादत को पुलिस जवानों ने सलाम किया। शिमला में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि आंतरिक व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस के जिन जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है, वह हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कर्त्तव्य के प्रति और सजग रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस में रहकर समाज की सेवा करने की उन पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए विवेक के साथ निर्णय लिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि 35 हजार से अधिक पुलिस के जवानों ने सेवा में रहते हुए अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए बलिदान देकर बहादुरी और मानवता का परिचय देकर पुलिस बल की गरिमा को बढ़ाया है, जिनके बलिदान को हम नमन करते हैं। उधर, राजधानी शिमला  के भराड़ी पुलिस मैदान में पुलिस स्मृति दिवस का मुख्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर पिछले एक वर्ष में शहीद हुए विभिन्न पुलिस बलों के जवानों के नामों का स्मरण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहीदी दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन भी किया गया। इस स्मृति दिवस में पुलिस महानिदेशक सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिरकत की। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों  आरआर वर्मा,  वीएल पंडित,  केसी सडि़याल, डा. वीके धवन आदि ने भी भाग लिया।

पीटरहॉफ में लोगों ने गवर्नर से पूछे सवाल

पीटरहॉफ में हुए कार्यक्रम में प्रश्न काल के दौरान उपस्थित लोगों ने नशा निवारण, सोशल मीडिया में पुलिस की नकारात्मक छवि के बारे में खबरें डालने, पुलिस के शहीदों के प्रति कम श्रद्धाभाव व भूतपूर्व सैनिक की तर्ज पर पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण हेतु निगम बनाने संबंधी प्रश्न पूछे गए, जिनका राज्यपाल ने उत्तर दिया। उन्होंने इन संवेदनशील मुद्दों को उच्च स्तर पर उठाने को कहा।

The post खाकी पर होती है समाजसेवा की बड़ी जिम्मेदारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%95/

No comments:

Post a Comment