Show your support

Monday, October 22, 2018

चौधरी बोले, दाखिले में मिले 27 % कोटा

धर्मशाला के मनेड में घृत-बाहती-चाहंग महासभा ने राज्य सम्मेलन में उठाई मांग

धर्मशाला – हिमाचल के मेडिकल कालेज और कृषि विश्वविद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में दाखिले में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। यह मांग रविवार को क्षत्रिय घृत, बाहती, चाहंग महासभा के राज्य स्तरीय सालाना जलसे में उठी। कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला से सटी मनेड पंचायत के मैदान में आयोजित समारोह के दौरान योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के प्रदेशाध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी ने की। वहीं, मुख्य संरक्षक डा. रमेश कौंडल और हुकम चंद गुलेरी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यातिथि रमेश ध्वाला के समक्ष कई अन्य मांगें भी रखीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में क्लास-वन और क्लास-टू नौकरियों में महज 12 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। इसी तरह क्लास थ्री और फोर में 18 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। यह 27 फीसदी होना चाहिए। उन्होंने कहा हमीरपुर और शिमला सर्विस कमीशन में ओबीसी का कोई भी सदस्य नहीं है। प्रदेश सरकार इसमें शीघ्र ओबीसी सदस्य का मनोनयन करे। इसी तरह पीटीए, पैट और पैरा टीचर्ज जैसी भर्तियों में भी रोस्टर लागू किया जाना चाहिए या फिर ये भर्तियां तुरंत बंद कर दी जानी चाहिएं। इस पर रमेश ध्वाला ने कहा कि वह इन मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखेंगे। समुदाय की संवैधानिक मांगों को पूरा करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। श्री ध्वाला ने समुदाय के लोगों से आह्वान किया कि वह शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ें। हमें मिलकर समाज में फैली सारी कुरीतियों को मिटाना होगा। इस दौरान चौधरी हरभजन सिंह, उज्ज्वल सिंह, विजय कुमार, राजेश कुमार व नरेश आदि गणमान्य मौजूद रहे।

The post चौधरी बोले, दाखिले में मिले 27 % कोटा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2/

No comments:

Post a Comment