Show your support

Monday, October 22, 2018

इंडियन आयडल मंच पर नितिन, अंकुश छाए

ऊना – सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे इंडियन आयडल सीजन-10 में हिमाचल के दो होनहार खूब छाए हुए हैं। एक ओर जहां इंडियन आयडल के मंच को कई प्रतिभागी छोड़कर जा भी चुके हैं। वहीं प्रदेश से ऊना के मास्टर नितिन और शिमला के अंकुश भारद्वाज छाए हुए हैं। अब यह होनहार टॉप-8 में डटे हुए हैं। ऊना के नितिन ने ‘परदा है परदा, परदे के पीछे’ गाने की शनिवार को अपनी बेहतर प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल की खूब वाहवाही लूटी। शिमला के अंकुश भारद्वाज ने ‘दर्दे दिल दर्दे जिगर, दिल में जगाया आपने’ की बेहतर प्रस्तुति दी। प्रदेश के दोनों ही प्रतिभागियों की इंडियन आयडल के मंच खूब प्रशंसा हो रही है। बता दें कि मास्टर नितिन कुमार बालीवुड फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के रूप में भी कामयाब हुए हैं।

The post इंडियन आयडल मंच पर नितिन, अंकुश छाए appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%85/

No comments:

Post a Comment