Show your support

Wednesday, October 31, 2018

करसोग में रेडक्रॉस मेला…बुजुर्गों के लिए सजा योग शिविर।

करसोग में दो दिवसीय रेडक्रॉस मेले में दूसरे दिन बुधवार सुबह सात वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पतंजलि योग समिति के विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक अनूप शर्मा, लक्ष्मी वर्मा और सीमा गुप्ता पहुंचे, जिन्होंने योग से निरोग रहने के लिए अनेकों गुर बताए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किए गए योग शिविर में आयुर्वेदिक विभाग के चिकित्सक रविंद्र कौंडल ने भी कई बीमारियों से बचने के लिए जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से उपमंडलाधिकारी अपूर्व देवगन, तहसीलदार संजीत शर्मा, सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता वेद गुप्ता तथा वरिष्ठ नागरिकों में समाजसेवी डी शमा, यूडी चौहान, मित्र देव शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

The post करसोग में रेडक्रॉस मेला…बुजुर्गों के लिए सजा योग शिविर। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ac/

No comments:

Post a Comment