Show your support

Wednesday, October 31, 2018

ऊना के जोल में सुलगी कबाड़ की दुकान, एक लाख राख।

ऊना में जोल के सोहारी में देर रात कबाड़ की दुकान जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में करीब एक लाख रुपए के नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार सोहारी में फिरोज खान निवासी किराए की दुकान में कबाड़ का काम करता था। मंगलवार रात को अचानक उसकी दुकान में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। किसी ने दुकान मालिक को आग लगने की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किए, लेकिन तब तक आग सब कुछ जला चुकी थी। वहीं, अग्निशमन केंद्र की टीम ने भी आग पर नियंत्रण पाया। उधर, इस बारे में पीडि़त फिरोज खान ने कहा कि उन्हें इस घटना में नुकसान हुआ है।

 

The post ऊना के जोल में सुलगी कबाड़ की दुकान, एक लाख राख। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%8a%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc/

No comments:

Post a Comment