सोपोर में शहीद हुए बंगाणा के जांबाज की पार्थिव देह पहुंची, तिरंगे में लिपटे जवान को देख हर आंख नम ढूंढ

जम्मू कश्मीर के सोपोर में आंतकियों से लोहा लेते शहीद हुए बंगाणा के बेटे की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर घर पहुंची। सोपोर में दहशतगर्दों के ग्रेनेड हमले में शहीद हुए मां भारती के बेटे का शव गांव पहुंचते ही हर आंख नम हो उठी। शनिवार सुबह सेना के जवान जब शहीद बृजेश की पार्थिव देह लेकर घर पहुंचे तो बेटे की शहादत पर हर कोई फूट-फूट कर रो रहा था, पर साथ ही वतन के काम आने पर हर शख्स फक्र भी महसूस कर रहा था। छह साल की बच्ची सेना के जवानों, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और लोगों के बीच अपने पापा को ढूंढ  रही थी। वहीं गर्भवती पत्नी भी करवाचौथ पर हुई इस अनहोनी पर विश्वास ही नहीं कर पा रही थी। पार्थिव देह के दर्शनों को दूर-दूर से लोग शहीद के घर पहुंचे।

 

The post सोपोर में शहीद हुए बंगाणा के जांबाज की पार्थिव देह पहुंची, तिरंगे में लिपटे जवान को देख हर आंख नम ढूंढ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews