Show your support

Saturday, October 27, 2018

चम्बा में तीसा मार्ग एक कार के नाले में गिरने से चालक की मौत, तीन दिन तक पड़ा रहा शव।

चंबा- तीसा मार्ग पर रखालू माता मंदिर के समीप एक आल्टो कार के नाले में गिरने से चालक की मौत हो गई. कार में एक ही व्यक्ति सवार था. मृतक की पहचान लतीफ़ मोहम्मद पुत्र राजदीन वासी गाव सिमरा तहसील चुराह के तौर पर की गई है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को नाले से उठाकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है. जानकारी के अनुसार मृतक 25 अक्तूबर को तीसा से कार लेकर चंबा की और निकला था. जिसके बाद से यह लापता चल रहा था. शनिवार को तीन दिन के बाद इस दुर्घटना का पता चला है.

The post चम्बा में तीसा मार्ग एक कार के नाले में गिरने से चालक की मौत, तीन दिन तक पड़ा रहा शव। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment