बद्दी – औद्योगिक कस्बे बद्दी के तहत नामी टैक्सटाइल मिल में हाइड्रो के्रन की चपेट में आने से एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर किया गया, लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल का रुख किया और हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिन में बद्दी स्थित नामी टैक्सटाइल मिल के परिसर में एक इंजीनियर की के्रन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय वह पैदल जा रहा था, इसी बीच वह तेज रफ्तार में आई क्रेन ने पीछे से टक्कर मार दी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में पीजीआई रैफर किया गया , जहां चिक्तिसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मैकेनिकल इंजीनियर आयुष गर्ग पुत्र प्रताप चंद निवासी गुजरात के रूप में हुई। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
The post क्रेन की चपेट में आने से इंजीनियर की मौत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%82/
No comments:
Post a Comment