Show your support

Sunday, October 21, 2018

हिमाचल में खुलेगा हीलिंग सेंटर

रेस्लर टाइगर रपटा और मॉडल एनजेलिम कौर महिला उत्थान को चलाएंगे मुहिम

शिमला – हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार और युवाओं में फैल रहे नशे को रोकने के लिए मशहूर मॉडल और रेस्लर टाइगर रपटा संयुक्त रूप से अभियान छेड़ने जा रहे हैं। शिमला में पत्रकारों से बातचीत में मशहूर मॉडल व ग्लैमन मिस इंडिया 2018 एनजेलिम कौर ने कहा है कि जिस समाज में महिलाओं की सुरक्षा नहीं होती है। वह समाज सुरक्षित नहीं है। इसलिए लोगों की महिलाओं के प्रति विचारधारा को आज बदले की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश में एक हीलिंग सेंटर खोल रहे हैं, जिसकी सरकार से बात चल रही है। इस सेंटर में अलग-अलग तरह की हीलिंग क्रियाओ का समावेश होगा,जिनके चार पहलू और स्तर होंगे, जिसमें शारिरिक, मानसिक, भावुक ओर अध्यात्मिक शामिल हैं, जिसमें हर तबके के लोग आकर खर्चे की परवाह किए बिना लाभ ले सकेंगे। इसका उद्देश्य परंपरागत और यौन प्रतिबंधों को तोड़ना, पितृसत्ता के जाल से बाहर निकाल कर नशामुक्त युवा बनाकर उनकी मानसिक चेतना को जगा कर मानवता को इकट्ठा करना है। वहीं कौर ने देश में चल रही  मी टू कैंपेन को सपोर्ट करनी की बात भी कही। मशहूर रेस्लर टाइगर रपटा ने भी एनजेलिम कौर के इस अभियान में   टाइगर रपटा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और युवाओं को नशे से बचने के लिए सभी लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है। रेसलर टाइगर रपटा और एनजेलिम कौर ने सरकार से इस अभियान में मदद करने की मांग की है।   इस दौरान मशहूर मॉडल एनजेलिम कौर ने ग्लैमन मिस इंडिया 2018 के विजय सफर को भी सांझा किया।  उन्होंने कहा कि वह विजेता बनकर स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हैं। एनजेलिम कौर ने कहा कि वह प्रदेश में एक हीलिंग सेंटर खोल रहे हैं। इसकी सरकार से बात चल रही है। इस सेंटर में अलग-अलग तरह की हीलिंग क्रियाओं का समावेश होगा। इनके चार पहलू और स्तर होंगे। इसमें शारीरिक, मानसिक, भावुक और अध्यात्मिक शामिल है। इसमें हर तबके के लोग आकर लाभ उठा सकेंगे। इसका उद्देश्य परंपरागत और यौन प्रतिबंधों को तोड़ना, पितृसत्ता के जाल से बाहर निकाल कर नशामुक्त युवा बनाकर उनकी मानसिक चेतना को जगाकर मानवता को एकत्रित करना है।

The post हिमाचल में खुलेगा हीलिंग सेंटर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97/

No comments:

Post a Comment