Show your support

Sunday, October 21, 2018

डाक्टर दवा लिखने के साथ बताएंगे परहेज

मरीजों को बीमारी से संबंधित खान-पान पर गाइड करेगा नेरचौक मेडिकल कालेज

मंडी – अकसर मेडिकल कालेज एक ही ढर्रे पर चलते हैं। इसमें मरीज डाक्टर से चैकअप करवाते हैं और डाक्टर मरीज को बीमारी में क्या परहेज करने हैं, आनन-फानन में यह बताने के साथ दवाएं लिख देते हैं, लेकिन नेरचौक मेडिकल कालेज इससे हट कर काम करेगा। नेरचौक मेडिकल कालेज में मरीज संबंधित डाक्टर से चैकअप तो करवाएंगे ही, लेकिन मरीज को खान-पान से लेकर, शूगर, हाइपरटेंशन व दूसरे नॉन कम्युनिकेबल डिजीज से बचने के लिए क्या करना है, यह विशेष तौर पर बताया जाएगा। इसके लिए बाकायदा कम्युनिटी मेडिसिन (सामुदायिक चिकित्सा) की ओपीडी रखी गई है। कम्युनिटी मेडिसिन की ओपीडी शुरू करने वाला नेरचौक मेडिकल कालेज हिमाचल का पहला मेडिकल कालेज है। सीधे-सीधे कहें तो नेरचौक मेडिकल कालेज प्रिवेंटिव हैल्थ पर ज्यादा जोर देने जा रहा है। इसमें डाक्टर मरीज के खान-पान को गाइड करने के साथ बीमारी को पनपने न देने के तरीके भी मरीजों को समझाएंगे। यदि मरीज को चैकअप के बाद विशेष गाइडेंस की जरूरत महसूस होती है, तो मेडिसिन विभाग के डाक्टर मरीज को कम्युनिटी मेडिसिन में भेजेंगे। डा. अक्षय ठाकुर को कम्युनिटी मेडिसिन का इंचार्ज बनाया गया है। कम्युनिटी मेडिसिन में डाक्टर मरीज को बताएंगे कि इस बीमारी को रोकने के लिए क्या लाइफ स्टाइल अपनाना होगा। साथ ही अगर बीमारी की वजह से व्यक्ति विकलांगता का शिकार हो चुका है, तो विकलांगता के साथ मरीज कैसे बेहतर ढंग से जिंदगी जी सकता है, इस पर भी काम होगा। उधर, नेरचौक मेडिकल कालेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. डीआर शर्मा ने बताया कि कम्युनिटी मेडिसिन की ओपीडी का प्रोपोजल तैयार किया है। इसमें मरीजों को गाइड करने के साथ एनएचएम और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

स्वास्थ्य योजनाओं की मिलेगी जानकारी

कम्युनिटी मेडिसिन में ही एनएचएम, केंद्र और राज्य सरकार ओर से चलाई जा ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी जाएगी। इसके अलावा सभी तरह के टीकाकरण का काम भी कम्युनिटी मेडिसिन में ही किया जाएगा। ऐसे में देखना होगा यह पहल कितनी कारगर साबित होती है।

The post डाक्टर दवा लिखने के साथ बताएंगे परहेज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%ac%e0%a4%a4/

No comments:

Post a Comment