नेरवा—चार नवंबर को नेरवा में आयोजित होने जा रहे जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी को लेकर उप मंडलाधिकारी चौपाल मुकेश रिपासवाल ने ग्राम पंचायत नेरवा के सभागार में विभिन्न विभागों के साथ एक अहम बैठक कर जनमंच की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये। बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी, पंचायत निरीक्षक एवं थाना प्रभारी नेरवा के अलावा ग्राम पंचायत नेरवा, पुजारली, केदी, पौलिया, रुसलाह, मुंडली, देइया-दोची, भराणू, मानु-भाविया व थरोच के प्रधान, उपप्रधान, सदस्य एवं सचिव भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम चौपाल ने उपस्थित लोगों को जनमंच की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चार नवंबर को नेरवा में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा मौके पर ही किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र की किसी भी समस्या की शिकायत व सम्बंधित विभाग के सम्पूर्ण विवरण के साथ दर्ज करवाएं। एसडीएम चौपाल ने जनमंच कार्य स्थल का निरिक्षण भी किया व स्थल का नक्शा बना रहे लोगों को आवश्यक निर्देश जारी किए। एसडीएम चौपाल मुकेश रिपासवाल ने बताया कि उप मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पंचायत निरीक्षक कार्यालय, तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय नेरवा व चौपाल में शिकायत कक्ष स्थापित किये गए हैं जहां लोग अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनमंच के लिए चयनित पंचायतों में खंड विकास कार्यालय द्वारा 29 से 31 अक्तूबर तक विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही है जहां पर लोगों को जनमंच कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जनमंच में नौकरी, रोजगार, तबादलों व ऐसे मामले जो कि न्यायालय में विचाराधीन है न लाए जाएं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व आम लोगों से आग्रह किया है कि जनमंच का भरपूर प्रचार व प्रसार करें ताकि हरेक आदमी इसका लाभ उठा सके।
The post जनमंच की तैयारियां जोरों पर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
No comments:
Post a Comment