टीएमसी के पहले दीक्षांत समारोह के लिए प्रशासन ने मुकम्मल की तमाम तैयारियां
कांगड़ा —देश के प्रथम नागरिक के इस्तकबाल को हिमाचल ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को टांडा मेडिकल कालेज के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंच रहे हैं। वह यहां सरदार सोभा सिंह ऑडिटोरियम में 110 एमबीबीएस डाक्टरों को डिग्री प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति सुबह 11 से 12 बजे तक यहां रहेंगे। वर्ष 1997 में अस्तित्व में आया डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल पहली बार दीक्षांत समारोह मना रहा है, जिसके गवाह भारत के प्रथम नागरिक बनेंगे। इसके दृष्टिगत जिला प्रशासन और टीएमसी प्रबंधन ने रविवार को सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। महामहिम के आगमन के चलते कल सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर बाद साढ़े 12 बजे तक गगल एयरपोर्ट से टीएमसी तक आम गाडि़यों की आवाजाही बंद रहेगी। जानकारी के अनुसार सरदार सोभा सिंह ऑडिटोरियम को सजाने तथा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को भी कर्मचारी जुटे रहे। सुरक्षा की दृष्टि के चलते कालेज परिसर भी छावनी में तबदील हो गया है। रविवार को भी पुलिस की रिहर्सल चलती रही, जिसके चलते गगल एयरपोर्ट से लेकर टीएमसी तक पुलिस जवान सड़क किनारे तैनात रहे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कांगड़ा शहर के एंट्री प्वाइंट्स पर भी नाका लगाकर वाहनों के नंबर रजिस्टर में नोट किए गए। वर्ष 1997 में अस्तित्व में आए डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल सोमवार को पहली बार दीक्षांत समारोह मना रहा है, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्यातिथि पहुंच, मेधावियों को डिग्री बांटेंगे।
साढ़े नौ से साढ़े 12 बजे तक ट्रैफिक रूट
सोमवार सुबह दस बजे से गगल एयरपोर्ट से टांडा तक वाहनों की आवाजाही को रोक दिया जाएगा। वाहनों को डायवर्ट रूटों से गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। नीचे दिए गए रूट एक बजे तक रहेंगे, इसके बाद यातायात सामान्य हो जाएगा।
नूरपुर से पालमपुर
नूरपुर से पालमपुर की ओर जाने वाले वाहनों को बाया चड़ी-घरोह-धर्मशाला-पालमपुर भेजा जाएगा।
नूरपुर से कांगड़ा
नूरपुर से कांगड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को बाया 32 मील-लंज होकर भेजा जाएगा।
पालमपुर से धर्मशाला
पालमपुर से धर्मशाला की तरफ जाने वाले वाहन वाया मलां-चामुंडा होकर निकलेंगे।
पालमपुर से कांगड़ा
पालमपुर से कांगड़ा जाने वाली गाडि़यों को बाया समलोटी-बाबा बड़ोह-रानीताल होकर भेजा जाएगा।
नगरोटा से धर्मशाला
नगरोटा से धर्मशाला की ओर जाने वाले वाहन बाया बलधर-53 मील होकर जाएंगे।
साढ़े नौ बजे के बाद ऑडिटोरिय में एंट्री नहीं
मुख्यमंत्री ने परखी तैयारियां
कांगड़ा— मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को टांडा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, विधायक अर्जुन ठाकुर और मुलख राज प्रेमी सहित जिला प्रशासन और महाविद्यालय प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को सुबह 10ः30 बजे गगल पहुंचेंगे। उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद भी साथ होंगी। एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मिनिस्टर इन वेटिंग किशन कपूर राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। उधर, राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी राष्ट्रपति की आगवानी के लिए धर्मशाला पहुंच गए हैं।
The post राष्ट्रपति आज टांडा मेडिकल कालेज में appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf/
No comments:
Post a Comment