Show your support

Friday, October 12, 2018

एम्स जैसा आयुर्वेदिक संस्थान मांगा

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री के समक्ष उठाया मुद्दा

 शिमला — स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार में नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपाद येस्सो नाईक से भेंट की। स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश को एम्स के पद्धति पर आयुर्वेदिक संस्थान स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद की अपार संभावना है और प्रदेश सरकार इस प्रणाली को सुदृढ़ करने पर विचार कर रही है, जिसकी जड़ें हमारी प्राचीन गं्रथों में है और ये रोगों के उपचार के लिए बहुत प्रभावी है। उन्होंने राज्य में आयुर्वेद विशेषकर पंचकर्मा पद्धति को सुदृढ़ करने में सहयोग का आग्रह किया। मंत्री ने प्रदेश में दवाओं से सुसज्जित तीन फार्मेसी खोलने का भी आग्रह किया, ताकि रोगी लाभान्वित हो सकें। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा रखी गई मांगों पर हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

The post एम्स जैसा आयुर्वेदिक संस्थान मांगा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8/

No comments:

Post a Comment