Show your support

Friday, October 12, 2018

28 दागी अफसरों पर जांच पूरी

12 अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में मामले विचाराधीन

 शिमला —हिमाचल प्रदेश के संभावित दागी अफसरों में 28 के खिलाफ विभागीय जांच पूरी कर ली गई है। इसके चलते संभावित 66 में से 40 अधिकारियों के खिलाफ जांच आना शेष है। इनमें 12 अफसरों के खिलाफ कोर्ट में मामले विचाराधीन है। इसके चलते राज्य सरकार को अब शेष 28 अधिकारियों के विरुद्ध लंबित जांच मामलों पर हाई कोर्ट को रिपोर्ट देनी होगी। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार से तीन सप्ताह के भीतर इस मामले पर हुई कार्रवाई को लेकर शपथ पत्र दायर करने के आदेश पारित किए थे। यह समयावधि 15 अक्तूबर को खत्म हो रही है। लिहाजा राज्य सरकार हाई कोर्ट में एफेडेविट फाइल कर वस्तुस्थिति पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने प्रदेश के संभावित दागी अफसरों की सूची पेश की थी। इसमें कहा गया था कि विभिन्न विभागों में 66 अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक तथा अन्य मामलों में विभागीय जांच जारी है। इस आधार पर अब ताजा स्थिति में 28 अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच पूरी कर ली गई है। इनमें एक पुलिस अधिकारी को जबरन रिटायरमेंट की सबसे बड़ी सजा सुनाई गई है। इसके अलावा दस अफसरों को इन्क्रीमेंट रोकने और दूसरी सजाएं सुनाई गई हैं।

 

The post 28 दागी अफसरों पर जांच पूरी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/28-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ab%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%80/

No comments:

Post a Comment