मनाली – रोहतांग मार्ग पर मनाली से 28 किलोमीटर दूर 14 मोड़ के समीप रविवार सुबह पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में लुढ़क गई, हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए है। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोलकाता से आए सैलानी बर्फ का दीदार करने के लिए मनाली से रोहतांग जा रहे थे। इस दौरान उनकी टाटा सूमो (एचपी 01 एच 0835) गुलाबा से ऊपर 14 मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हाइसे में एक पर्यटक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी 10 सैलानियों में प्रशांत दास ही स्वस्थ है। प्रशांत दास ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब उनका वाहन गहरी खाई में जा गिरा। मृतक की पहचान विश्वजीत दास (28) निवासी कोलकाता के रूप में हुई है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि घायल सैलानियों को मिशन अस्पताल और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मनाली तहसीलदार शमशेर सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। पलचान पंचायत के प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि इस दौरान पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन और उनकी टीम ने घायलों को सड़क तक पहुंचाने में काफी मदद की। उधर, वन परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की है ।
घायलों की सूची
घायलों में मिथुन विश्वास (27) पुत्र निखिल, सुमनदास (32)पुत्र शंकर दास, टुकटुकी (23)पत्नी सुभनदास, हिमानिस दास (25), सलीम अली (24) पुत्र अब्दुल, संपादास (22) पत्नी हिमानिस, सुबोराय (25), बुवई दास (24) सभी कोलकाता निवासी व चालक संजू निवासी मंडी शामिल हैं।
The post रोहतांग में गिरी सूमो पयर्टक की जान गई appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a4%b0/
No comments:
Post a Comment