Show your support

Monday, October 22, 2018

शिक्षकों ने याद किया कोठारी कमीशन संघर्ष

बिलासपुर में राजकीय अध्यापक संघ ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह

बिलासपुर – हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने बिलासपुर ब्वायज स्कूल स्थित बास्केटबाल खेल मैदान में रविवार को स्वर्ण जयंती समारोह मनाया। इस मौके पर डा. यशवंत सिंह परमार कृषि एवं वानिकी विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति डा. केआर धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रोशनलाल शर्मा, हरीश गुलेरी, वासुदेव वसु, पूर्व अध्यापक नेता डा. नरेश शर्मा, रोशनलाल कपूर, रमन गुप्ता, हीरानंद शांडिल्य, तीर्थराम और रामरत्न शर्मा ने संघ के इतिहास और अपने अनुभव साझा किए। 1968 में कोठारी कमीशन की सिफारिशों को लागू करने के लिए किए गए प्रथम संघर्ष को 50 साल पूरे होने पर संघ ने स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया। यह संघर्ष सितंबर व अक्तूबर महीनों में 35 दिनों तक लगातार हड़ताल के रूप में चला था। अंत में तत्कालीन सरकार ने विवश होकर कोठारी कमीशन की सिफारिशों को लागू करने के लिए हामी भरी थी। मुख्यातिथि ने स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह ढिल्लों, आईसीएफएआई विवि के मार्केटिंग हैड सरदार जगजीत सिंह, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के हिमाचल मुखिया अंकुर और पूर्व निदेशक उच्चतर डा. ओपी शर्मा उपस्थित रहे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि आगामी रणनीति पर चर्चा करने के लिए दो नवंबर को चंबा में बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया कि 28 अक्तूबर को एनपीएस के संसद घेराव का पूरा समर्थन किया जाएगा।

समारोह में नहीं पहुंचे धूमल, कंवर

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के बिलासपुर में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में न तो मुख्यातिथि के रूप में बुलाए गए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल आए और न ही विशिष्टि अतिथि मंत्री वीरेंद्र कंवर पहुंच पाए। दोनों अतिथियों के समारोह से किनारा करने की चर्चाएं दिन भर चलती रहीं।

The post शिक्षकों ने याद किया कोठारी कमीशन संघर्ष appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%a0%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment