Show your support

Monday, October 15, 2018

भरमौर में छात्रों को गणित के रोचक टोटके

शिमला  – भरमौर में दो दिवसीय जनजातीय बाल विज्ञान मेलों का समापन हो गया। इस दौरान भरमौर के छात्र-छात्राओं के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मेले के दूसरे दिन जहां सचिन और अजॉय ने भौतिक विज्ञान के प्रयोगों द्वारा बच्चों को रोमांचित किया, वहीं लवलीन और नरेश ने रसायन विज्ञान से बच्चों को अवगत करवाया। सूरज भाटिया ने जीवनचक्र और प्रकृति में मौजूद हर प्राणी के महत्त्व को समझाया। संजीव ठाकुर ने बच्चों को खेल के माध्यम से दिन-रात, ग्रहण, समय और सौरमंडल की जानकारी दी। देशराज ने गणित को रोचक टोटके देकर बच्चों की गणित के प्रति रुचि पैदा की। समापन सत्र के दौरान बच्चों ने सीखे हुए प्रयोगों में से कुछ प्रयोगों का प्रदर्शन भी किया। राज्य ज्ञान विज्ञान केंद्र द्वारा विज्ञान प्रसार (विज्ञान एवं तकनीक विभाग, भारत सरकार) के सौजन्य और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के सहयोग से भरमौर में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से आयोजित दो दिवसीय विज्ञान मेलों में बच्चों ने खूब रुचि ली। इस बीच राज्य सचिव जीयानंद शर्मा ने बच्चों को गीत भी सिखाए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण केवल विज्ञान पढ़ने से नहीं आता, बल्कि व्यवहार में तर्कशील होने से आता है। समापन समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने कहा कि इस तरह के विज्ञान मेला भरमौर में पहली बार हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ता है। उन्होंने बताया कि वह गत कई वर्षों से विज्ञान मेलों में बच्चों को ले जाते रहे हैं। उन्होंने कई उदाहरण देकर बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बारे में बताने का प्रयास किया। आयोजन के अंत में बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

The post भरमौर में छात्रों को गणित के रोचक टोटके appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%a4/

No comments:

Post a Comment