Show your support

Monday, October 15, 2018

फिर से संघर्ष को तैयार डाक सेवक

शिमला — प्रदेश के ग्रामीण डाक सेवकों ने मांगों को लेकर फिर से संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। ग्रामीण डाक सेवकों ने हंगर स्ट्राइक कर केंद्र सरकार को देय भत्तों की अदायगी की मांग उठाई है। वहीं चेताया है कि अगर सरकार ने 15 नवंबर को दिल्ली में एकदिवसीय भूख हड़ताल के बाद उनकी मांगें पूरी नहीं की, तो ग्रामीण डाक सेवक फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ग्रामीण डाक सेवकों का आरोप है कि सरकार व डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों से छलावा किया है। इस वर्ष जून व जुलाई माह के दौरान 16 दिन की हड़ताल के बाद सरकार ने उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, मगर आश्वासन के विपरीत वित्तीय लाभ जारी नहीं किए गए हैं।

The post फिर से संघर्ष को तैयार डाक सेवक appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%95/

No comments:

Post a Comment