Show your support

Monday, October 15, 2018

शास्त्री से हटे डीएलएड की शर्त

हमीरपुर — शास्त्री अध्यापकों पर डीएलएड शर्त थोपने के बजाय सरकार शास्त्री अध्यापकों से बीएड करवाए। शास्त्री उपाधि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अनुसार स्नातक के समकक्ष है, इसलिए स्नातक अध्यापकों को बीएड ही करवाई जानी चाहिए। यह मांग हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद ने रविवार को हमीरपुर में राज्य स्तरीय बैठक में उठाई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डा. मनोज शैल ने की, जबकि प्रदेश संरक्षक डा. राजेंद्र प्रसाद शर्मा अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश के आठ जिलों के लगभग 60 प्रतिनिधियों ने मौजूदा व्यवस्था पर विचार व्यक्त किए। परिषद के अध्यक्ष मनोज शैल ने कहा कि शास्त्री अध्यापक दसवीं तक पढ़ाते हैं और उन्हें शिक्षा का अधिकार नियम के तहत बीएड होना अनिवार्य है। उन्होंने मांग की है कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया जाए और शास्त्री अध्यापकों की योग्यता अनुसार पदोन्नति की जाए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष सोहन लाल, रमेश रणौत, सुनील कुमार, रामजी, महेंद्र व रजनीश उपस्थित रहे।

The post शास्त्री से हटे डीएलएड की शर्त appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%8f%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%80/

No comments:

Post a Comment