Show your support

Monday, October 15, 2018

हैदराबाद जाएंगे भाजयुमो कार्यकर्ता

शिमला — भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन हैदराबाद में होने जा रहा है, जिसमें प्रदेश से भी बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जाएंगे। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रमुख वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने इस अधिवेशन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। यह अधिवेशन 26, 27 व 28 अक्तूबर को हैदराबाद में होगा, जहां पर राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष पूनम महाजन के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। विशाल चौहान ने प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, सभी जिलों के अध्यक्षों, जिला व मंडल प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अभी से पंजीकरण आदि की प्रक्रिया को पूरा करने में जुट जाएं।

The post हैदराबाद जाएंगे भाजयुमो कार्यकर्ता appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8b/

No comments:

Post a Comment