Show your support

Monday, October 15, 2018

जनमंच में सुलझीं 12 हजार शिकायतें

प्रदेश भर में अब तक पांच कार्यक्रम, लोगों को घरद्वार मिल रही राहत

शिमला – प्रदेश में जनमंच लोगों में काफी लोकप्रिय हुआ है। लोगों को उनके घर द्वार के समीप जहां अपनी मांगों, शिकायतों व समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष रखने का उपयुक्त मंच उपलब्ध हुआ है, वहीं गांवों के गरीब, अनपढ़, अपंग, बुजुर्ग सभी वर्गों के लोगों को सीधे तौर पर सरकार से जुड़ने और संवाद करने का एक खूबसूरत मंच उपलब्ध हुआ है। जनमंच केवल शिकायतों को सुनने तथा इनके समाधान का ही माध्यम नहीं है, बल्कि एक बहु-उद्देश्यीय कार्यक्रम है, जहां लोग नजदीक से हर बार अलग-अलग मंत्री से संवाद करने का अवसर प्राप्त करते हैं। अभी तक पांच जनमंच आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 12000 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। पांचवें जनमंच में 3100 मांगें व शिकायतें दर्ज की गईं। जनमंच के दौरान विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें एलोपैथिक तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, विकलांगता शिविर व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे जागरूकता शिविर शामिल हैं। राज्य सरकार की गृहिणी सुविधा योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन भी वितरित किए जा रहे हैं, जिसके लिए मौके पर औपचारिकताएं पूरी करवाई जा रही हैं। इसके अलावा आय, जाति प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्रों का सत्यापन, परिवार रजिस्टर की नकल, विधवा, वृद्ध, शारीरिक अक्षमता पेंशन, शारीरिक अक्षमता प्रमाणपत्र, घरेलू गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य परिक्षण, मोटर लाइसेंस, इंतकाल, आधार कार्ड, बागबानी कार्ड, राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं भी जनमंच के दौरान प्रदान की जा रही हैं। जनमंच में प्रत्येक व्यक्ति सरकार और प्रशासन के लिए महत्त्वपूर्ण है, उसकी समस्या महत्त्वपूर्ण है और व्यक्ति से मिली फीडबैक महत्त्वपूर्ण है।

सीएम ने अलर्ट किए विभाग

मुख्यमंत्री ने जनमंच में उठाई जा रही मांगों और शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश सभी विभागों को जारी किए हैं। लोग अथवा उनके प्रतिनिधि कुछ मांगें सार्वजनिक हित की कर रहे हैं, जिनमें औपचारिकताओं को पूरा करने की आवश्यकता होती है, इसलिए विलंब होना स्वाभाविक है। जनमंच आम लोगों में बहुत लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि उन्हें समस्याएं रखने तथा उनका समाधान मौके पर करवाने का अवसर प्राप्त हुआ है।

The post जनमंच में सुलझीं 12 हजार शिकायतें appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%9d%e0%a5%80%e0%a4%82-12-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95/

No comments:

Post a Comment