हवा का रुख बदलने से देवदार के पेड़ों में जा फंसा रूस का पायलट
बैजनाथ, पद्धर – उपमंडल पद्धर के तहत झटींगरी में उड़ान भर रहा विदेशी पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर देवदार के जंगल में गिर गया। गंभीर रूप से घायल पैराग्लाइडर को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। हादसा रविवार बाद दोपहर करीब दो बजे हुआ। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान हवा चल रही थी। हादसा झटींगरी के नजदीक सिल्हास्वाड़ जंगल के नागझोर मंदिर के पास हुआ। घायल पैराग्लाइडर की पहचान लताविया (रूस) निवासी 28 वर्षीय नोरमुंडी पाकुलिस के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद सिल्हास्वाड़ के ग्रामीणों ने पैराग्लाइडर को आसमान में चक्कर काटते देखा। थोड़ी देर वाद पैराग्लाइडर सिल्हास्वाड़ के जंगल में गिर गया। इस बीच ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीण दिनेश कुमार, प्रीतम सिंह, आकाश, प्रेम, रितिक, राम सिंह, कमल किशोर, मुकुल, वेद प्रकाश, नित्यानंद, विजय, पुष्प राज, गुड्डी देवी, कमला देवी, शबनम व आंचल ने घायल पैराग्लाइडर को कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ों से नीचे उतारा। घायल पैराग्लाइडर हेल्प के लिए चिला रहा था। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल पैराग्लाइडर को सड़क तक पहुंचाया। पद्धर पुलिस टीम और जोगिंद्रनगर से अगिनशमन विभाग का दल तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा। घायल को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती करवाया गया है। विदेशी नागरिक के दस्तावेजों के मुताबिक वह रशियन नागरिक है और 60 दिन के वीजा पर हिंदुस्तान आया है। उसने रविवार को बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि पाकुलिस के कुछ अन्य साथियों ने रविवार को एक साथ उड़ान भरी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल पैराग्लाइडर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
The post झटींगरी के जंगल में गिरा मानव परिंदा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%9d%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae/
No comments:
Post a Comment