रामपुर बुशहर—स्टॉलों की बंदरबांट से निजात पाने के लिए नगर परिषद ने नया फार्मूला तो इजाद किया है लेकिन ये फार्मूला अगर सीरे नहीं चढ़ा तो मेला कमेटी को लाखों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। मेला कमेटी ने जहां एक व्यक्ति को दो से अधिक स्टॉल देने पर प्रतिबंध लगा दिया है वहीं दुसरी और इस बार स्टॉल खरीदते समय आधार कार्ड और पैन कार्ड को आवश्यक रखा गया है। ऐसे में व्यपारियों को स्टॉल खरीदते समय खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। साथ ही व्यपारियों के मन में ये बात जरूर होगी कि जो भी पैसा वह स्टॉल खरीदने के लिए लगा रहे है वह नंबर एक कमाई का होना चाहिए। वहीं सबसे अहम बात ये है कि जिस दिन मेला कमेटी ने स्टॉल का आंबटन करने की तिथि तय की है क्या उस दिन व्यपारी रामपुर पहुंच पाएगें। अमूमन होता ये है कि व्यपारी अक्सर लवी मेले में स्टॉल लगाने के लिए दो दिन पहले ही पहुंचते है। लेकिन इस बार मेला कमेटी का ये फरमान कि एक व्यक्ति केवल दो दुकानें ही खरीद सकता है, ये नियम उन लोगों पर भारी पड़ सकता है जो अकसर दो से ज्यादा दुकानें लेते थे। नियम भले ही व्यपारियों के हित के लिए बना हो लेकिन नगर परिषद को इस बार स्टॉल खरीदने के लिए खासा पसीना बहाना पड़ेगा। यानि स्टॉल का आंबटन लंबा खींच सकता है। वहीं व्यपारियों से स्टॉल के पैसों को इकठ्ठा करना भी एक अन्य चुनौती होगी। कोई भी व्यपारी मेले के शुरू में पूरा भुगतान नहीं करता। जैसे जैसे मेला चलता है व्यपारी स्टॉल का भुगतान करता चला जता है। ऐसे में मेला कमेटी के लिए ये बात काफी चिंता की होगी कि व्यपारी पूरा भुगतान करेगा या नहीं।
The post कहीं भारी न पड़ जाए स्टॉल आबंटन का नया फार्मूला appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
No comments:
Post a Comment