मौसम विभाग का पूर्वानुमान, कहीं-कहीं हो सकती है भारी बारिश
शिमला —हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, सोलन व सिरमौर के एक-दो स्थानों पर एक-दो नवंबर को गर्जन के साथ बारिश-ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग ने राज्य के उक्त क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत समूचे राज्य में पहली से तीन नवंबर तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान गर्जन के साथ बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है, जबकि राज्य में चार व पांच नवंबर को मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतम क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ बना रहा। मगर शीतलहरों के प्रवाह से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राज्य के भुंतर, नाहन और डलहौजी को छोड़कर शेष हिमाचल के अधिकतम तापमान में गिरावट रिकार्ड की गई है। मौसम में करवट के चलते आगामी दिनों के दौरान तापमान में और भारी गिरावट की उम्मीदें जताई जा रही है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ राज्य के कुछ स्थानों के तापमान में भी बीते रोज के मुकाबले हल्की गिरावट आई है। ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर व चंबा के अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सुंदरनगर के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक दो डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि 1 व 2 नवंबर का राज्य के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश व ओलावृष्टि होगी। समूचे राज्य में पहली से तीन नवंबर तक मौसम खराब रहेगा। बहरहाल मौसम विभाग के अनुसार बारिश से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे प्रदेश मे ठंड का प्रकोप भी बढे़गा।
कहां, कितना तापमान
राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 20.5, सुंदरनगर में 27.0, भुंतर में 27.0, कल्पा में 21.0, धर्मशाला में 21.2, ऊना में 30.6, नाहन में 25.8, केलांग में 15.3, सोलन में 24.5, कांगड़ा में 27.3, बिलासपुर में 27.0, हमीरपुर में 26.5, चंबा में 24.6 और डलहौजी में 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
The post कल से तीन तक भीगेगा हिमाचल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2/
No comments:
Post a Comment