शिमला —प्रदेश में स्क्रब टायफस और डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। रोजाना नए मामले अस्पताल में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को आईजीएमसी में दस मामले स्क्रब टायफस और तीन नए मामले डेंगू के पहुंचे। अस्पताल में आए नए मामलों को देख अस्पताल के चिकित्सक भी परेशान हैं। चिकित्सकों की मानें तो बरसात का जिवाणु अभी भी पूरी तरह नहीं मरा है। यही वजह है कि बरसात में ज्यादा फैलने वाला जिवाणु अभी भी लोगों को चपेट में ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग व आईजीएमसी प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वे इस मौसम में भी सेहत का पूरा ध्यान रखें। आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखें। लोगों को कहा गया है कि अगर वे खेतों में जाते हैं, तो हाथ-पांव पूरी तरह सुरक्षित रखें। ग्लब्स और पांव को जूतों से कवर कर रखें। चिकित्सकों को कहा गया है कि वे पानी को भी उबाल कर पिएं। आईजीएमसी में इस साल स्क्रब टायफस का आंकड़ा 375 पार कर चुका है, वहीं डेंगू के सौ मामले अभी तक अस्पताल में आ चुके हैं। बरसात खत्म होने के बाद अस्पताल में बढ़ रहे इन मामलों से चिकित्सक वर्ग में भी हड़कंप मच गया है।
The post स्क्रब टायफस के दस डेंगू के तीन नए मामले appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ac-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%ab%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%b8-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%82-%e0%a4%95-2/
No comments:
Post a Comment