शिमला – हिमाचल में इस वर्ष पर्यटन सीजन मंदी के दौर से गुजर रहा है। फेस्टिवल सीजन शुरू होने सहित विंटर सीजन दस्तक देने जा रहा है, मगर पर्यटन कारोबार अभी भी मंदी में फंसा हुआ है। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो प्रदेश का पर्यटन कारोबार अभी तक बीते वर्ष के मुकाबले 60 से 70 फीसदी कम चल रहा है। होटल टूरिज्म एंड स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सेठ का कहना है कि प्रदेश में चल रहा फोरलेन का कार्य पर्यटन कारोबार पर भारी पड़ रहा है। कार्य प्रगति पर होने से जगह-जगह मार्ग अवरूद्ध है, जिससे पर्यटन प्रभावित हो रहा है, जबकि होना तो यह चाहिए था कि कार्य के साथ एक ओर से मार्ग बहाल रहता, ताकि राज्य पहुंचने वाले सैलानियों को दिक्कतों न झेलनी पड़ती। उन्होंने कहा कि इसका असर वीकेंड टूरिज्म पर भी पड़ा है।
विंटर में सैलानियों को पैकेज
होटल टूरिज्म एंड स्टेक होल्डर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सेठ ने बताया कि विंटर सीजन पर सैलानियों को आकर्षक पैकेज दिए जाएंगे। दिसंबर माह से उक्त पैकेज मिलने शुरू हो जाएंगे। वहीं क्रिसमस व न्यू ईयर के लिए भी होटलों में विशेष इंतजाम रहेंगे।
The post मंदी के दौर से गुजर रहा हिमाचल का पर्यटन सीजन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae/
No comments:
Post a Comment