Show your support

Monday, October 29, 2018

नहीं बन रहा नेताओं में समन्वय

कर्मचारी महासंघ की कुर्सी का फिलहाल नहीं कोई हकदार

 शिमला —कर्मचारी महासंघ में कुर्सी हासिल करने को चल रही कशमकश लगातार जारी है। माना जा रहा था कि अब शायद बर्फ पिघलेगी, मगर ऐसा नहीं हुआ है। सरकार की ओर से इशारा किया गया था कि कर्मचारी नेता एक हो जाएं और आपसी समन्वय बनाकर महासंघ की मान्यता को बहाल कराएं। यह प्रयास भी हुए, मगर एकतरफा ही साबित हुए हैं। नेताओं के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए दूसरी दफा भी बैठक नहीं हो सकी। हालांकि इस बैठक को टालने के लिए बहाना कुछ और बनाया गया, परंतु वास्तविकता यह है कि अलग-अलग संघ एक नहीं होना चाहते। सभी ये चाहते हैं कि सरकार उनके नेतृत्व में महासंघ की बागडोर सौंपे। ऐसे में विभिन्न गुटों की लड़ाई लगातार चल रही है, जो खत्म नहीं हो सकी है। महासंघ के लिए एक धड़े ने बैठकों का प्रयास किया और नेताओं को बुलाकर बातचीत का न्योता दिया, परंतु दूसरे धड़े ने इसे सिरे से नकार दिया। वहीं तीसरा धड़ा तो इस पर बिलकुल भी मानने को तैयार नहीं है, जिसने अपने महासंघ की गतिविधियों को चलाकर रखा है। ऐसे में कर्मचारी महासंघ के लिए डगर आसान नहीं है। जयराम सरकार को सत्ता में आए एक साल का समय होने वाला है। 10 महीने के उनके कार्यकाल में अभी तक कर्मचारी महासंघ को एकजुट नहीं किया जा सका है। कर्मचारी वर्ग इस सरकार में भी पूरी तरह से बंटा हुआ है। पूर्व सरकार में जो नेता थे, वे दुबककर बैठ चुके हैं और कोई कुछ नहीं बोल रहा। ऐसे में सरकार भी मौन बैठी है, जो यही चाहती है कि सभी लोग एक होकर आएं, तो एक गुट को महासंघ का जिम्मा सौंपा जाए। सूत्र बताते हैं कि महासंघ के ये धड़े एक दफा फिर से मुख्यमंत्री के पास जाएंगे और उनसे दोबारा से बातचीत की जाएगी।

The post नहीं बन रहा नेताओं में समन्वय appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%a8/

No comments:

Post a Comment