शिमला—बिलासपुर मित्र मण्ड़ल शिमला सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिमला नगर में बिलासपुर लोक संस्कृति के संरक्षण व उसकी उन्नति के लिए कार्य कर रहा है। यह विचार शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बिलासपुर मित्र मंडल शिमला की रजत जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए राम मंदिर शिमला मंे व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर मित्र मंडल शिमला का प्रदेश व जिला के लोगों के प्रति प्रेम, भाईचारा व परस्पर सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से गठन किया गया था, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिमला नगर मे मण्डल के लगभग 1400 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं जो विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिमला से बाहर से आने वाले लोगों की सेवा और सहायता का कार्य करते हंै। उन्होेंने कहा कि इस उद्वेश्य की पूर्ति के लिए मित्र मंडल द्वारा हीरा नगर में बिलासपुर सराय का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए पूर्व मंे भी उन्होंने आर्थिक सहायता की थी तथा आज भी 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा करता हूं। इस सराय के बनने से जहां बिलासपुर और बाहर से आने वाले लोगों के लिए स्थान उपलब्ध होगा वहीं स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। सुरेश भारद्वाज ने मित्र मण्डल को आर्थिक सहयोग प्रदान कर मजबूती देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया । उन्होंने बिलासपुर मित्र मंडल शिमला की वेबसाइट का उद्घाटन किया । इस अवसर पर स्मारिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी महेंद्र धर्माणी, रोहित सावल, महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, पार्षद सत्या कौंडल, पूर्णमल, पूर्व विधायक बिलासपुर बाबू राम, तिलक राज, मित्र मंडल के प्रधान केएल चौहान, सचिव केसी संख्यान व अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
The post बिलासपुर मित्र मंडल ने शिमला में किया कार्यक्रम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
No comments:
Post a Comment